Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधकांग्रेस नेता के साथ उठाईगिरी... पर्स लेकर रफूचक्कर हुआ ऑटो चालक... CCTV...

कांग्रेस नेता के साथ उठाईगिरी… पर्स लेकर रफूचक्कर हुआ ऑटो चालक… CCTV में हुआ कैद…

RAIPUR: कांग्रेस नेता का पर्स उड़ा ले गया ऑटो चालक, सीसीटीवी में हुए हैरान करने वाले खुलासे/

कांग्रेस नेता का पर्स चोरी: सीसीटीवी में कैद हुआ ऑटो चालक, पुलिस जुटी पहचान में/

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी में कांग्रेस नेता नितिन भंसाली का पर्स चोरी हो गया है। उन्होंने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज में एक ऑटो चालक को सड़क किनारे गिरा हुआ पर्स उठाते हुए देखा गया है, जिससे शक जताया जा रहा है कि वही पर्स उठाकर ले गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने बताया कि यह घटना रात 9:15 बजे की है, जब वे पंडरी मंडी गेट के सामने जेड ब्लू शो रूम से बाहर निकल रहे थे। उनके पर्स में 6000 रुपये नगद, तीन डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। सुबह जब उन्होंने अपने पर्स के गुम होने की जानकारी पाई तो तुरंत जेड ब्लू स्टोर के सीसीटीवी फुटेज को देखा, जिसमें यह पाया गया कि उनका पर्स कार से निकलते समय गिर गया था।

सीसीटीवी फुटेज में ऑटो चालक पर शक

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक ऑटो चालक ने सड़क पर पड़ा पर्स उठाकर अपनी ऑटो में रख लिया। हालाँकि, फुटेज में सामने पेड़ के कारण ऑटो का नंबर साफ नहीं दिखाई दे रहा। पुलिस अब पंडरी मंडी गेट के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी ऑटो चालक की पहचान हो सके।

पुलिस जांच जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं और जेड ब्लू स्टोर द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts