Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधगौकशी का खुलासा: ताजा गौ मांस की तस्करी, पुलिस ने मारा छापा,...

गौकशी का खुलासा: ताजा गौ मांस की तस्करी, पुलिस ने मारा छापा, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने उठाए गंभीर सवाल, गौकशी में राजनीतिक संदिग्ध भूमिका, हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, पांच संदिग्ध हिरासत में…

रायपुर में गौकशी का बड़ा मामला: पुलिस ने मोमिनपारा में की छापेमारी/

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौकशी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गौ सेवकों के साथ मिलकर मोमिनपारा के एक घर में छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में ताजा गौ मांस बरामद हुआ। यह मांस महाराष्ट्र से लाकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने 5 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना आचाद चौक थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने बरामद किए गौ मांस के साथ जरूरी सामान

जानकारी के अनुसार, मोमिनपारा के एक घर में तीन कमरों में बड़े स्तर पर गौ मांस काटने का काम चल रहा था। पुलिस ने 226 किलो गौ मांस, तराजू, मांस काटने का सामान, रस्सियां और लड़की के बड़े टुकड़े बरामद किए हैं। एक डायरी भी मिली है, जिसमें मांस बेचने से जुड़े विवरण लिखे हैं, जैसे कितने किलो मांस और किसे बेचा गया। घर से खुर्शीद अली नामक व्यक्ति की आईडी भी मिली है।

हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। देर रात चक्काजाम कर प्रदर्शन भी किया गया।

 

राजनीतिक संरक्षण का आरोप: अमरजीत भगत

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इस मामले में राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है, तो गौकशी की घटनाओं में राजनीतिक जिम्मेदारी भी बनती है। भगत ने कहा कि यह संभवतः बीफ कंपनियों से चंदा लेने का परिणाम हो सकता है।

मंत्री केदार कश्यप का बयान

वहीं, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि राज्य सरकार गौकशी को रोकने के लिए काम कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts