Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधगौवध कांड: घायल गाय को मारकर ले जा रहे थे पकाने, गांववालों...

गौवध कांड: घायल गाय को मारकर ले जा रहे थे पकाने, गांववालों की सूचना पर 5 आरोपी गिरफ्तार, थैले में रखे थे गौ- मांस का अवशेष, SSP बोले – तुरंत करें पुलिस को सूचित…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में गौ-वध का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम तोरा में एक घायल गाय की हत्या कर उसका मांस पकाने की तैयारी कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों ने एक नाले के किनारे घायल अवस्था में पड़ी गाय को देखा था। कुछ ही देर बाद आरोपी गाय को वहां से उठाकर अपने घर ले गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर सन्ना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश दी और मुख्य आरोपी अयुब कुजूर (37) को गौ-मांस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस को आरोपी के घर से एक झोले में रखा गौ-मांस बरामद हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सभी आरोपियों ने गाय का वध कर मांस बनाने की बात कबूल की है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। ऑपरेशन शंखनाथ के तहत कार्रवाई की और गौ-वध के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से गौ-वंश के अवशेष भी बरामद किए हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 व 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ग्राम तोरा पारासुरा निवासी के रूप में हुई है। इनमें शामिल हैं अयुब कुजूर (37), निलेश एक्का (40), दिनेश टोप्पो (32), आकाश उर्फ अवकाश तिर्की (26) और रोहित तिर्की (33)

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना एक मुखबिर से प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सभी आरोपियों को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर सख्त कदम उठाए जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts