Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेप्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिन पर सैलाब उमड़ा, सर्राफा एसोसिएशन ने...

प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिन पर सैलाब उमड़ा, सर्राफा एसोसिएशन ने शुरू किया ग्राहक जागरूकता अभियान कहा — सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस के अवसर पर आज उनके कार्यालय में सुबह से ही शुभचिंतकों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे और फूलों के गुलदस्ते के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इस मौके पर सर्राफा एसोसिएशन की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आए सर्राफा व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी ने कमल सोनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घ और सफल जीवन की कामना की।

अपने संबोधन में कमल सोनी ने कहा कि “सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं।” उन्होंने चेतावनी दी कि वर्तमान में कुछ कंपनियां झूठे ऑफर और भ्रामक विज्ञापनों के जरिए ग्राहकों को भ्रमित कर रही हैं। सोनी ने कहा — “ऑफर जूता-चप्पल या कपड़ों की बिक्री में हो सकता है, सोने-चांदी में नहीं। उपभोक्ता इन झूठे प्रलोभनों से सावधान रहें।”

उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन ने ग्राहक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच के महत्व से अवगत कराना और उन्हें फर्जी ऑफरों से बचाना है।

कमल सोनी ने कहा — “सोना खरीदते समय उपभोक्ता सबसे पहले उसकी हॉलमार्क जांच करें और केवल अपने विश्वसनीय दुकानदार से ही खरीदारी करें। ब्रांडेड नाम नहीं, बल्कि विश्वास ही असली पहचान है।”

कार्यक्रम में उपस्थित सर्राफा व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा कि कमल सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन ने प्रदेशभर में व्यापारियों के बीच नई एकजुटता और पारदर्शिता का वातावरण बनाया है। त्योहारी रौनक के बीच छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का यह अभियान विश्वास, पारदर्शिता और उपभोक्ता सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts