Saturday, March 28, 2026
Homeअपराध1.30 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, मनी म्यूल्स के खिलाफ बड़ी...

1.30 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, मनी म्यूल्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के मामलों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।ऑनलाइन ठगी के मामलों में इस्तेमाल हो रहे फर्जी बैंक खातों, जिन्हें “म्यूल अकाउंट” कहा जाता है, के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संयुक्त अभियान में रेंज साइबर थाना और एसीसीयू (ACCU) बिलासपुर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र ने जानकारी दी कि बिलासपुर रेंज साइबर थाने में दर्ज एक साइबर अपराध की जांच के दौरान रेंज साइबर टीम और ACCU की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी की पहचान की गई। इस कार्रवाई में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी अपने बैंक अकाउंट साइबर अपराधियों को सौंप देते थे, जिनका उपयोग डिजिटल ठगी, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप्स, क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट, गूगल रिव्यू और टेलीग्राम टास्क जैसे फ्रॉड में किया जाता था। इन बैंक खातों से कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी की गई। पुलिस ने तकनीकी जांच और पीड़ितों से मिली जानकारी के आधार पर इन आरोपियों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया।

आरोपी नाम – 

1. अब्दूल आदिल पिता अब्दूल जमालखान उम्र 21 वर्ष निवासी तालापारा बजरंग चौंक ख्वाजानगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)

2. संदीप श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 30 वर्ष निवासी आर.के.रेसीडेंसी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

3. विकास केंवट पिता दिलीप केंवट उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 05 रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

4. समीर कश्यप पिता शिवकुमार कश्यप उम्र 31 वर्ष निवासी महामायापारा वार्ड नम्बर 03 रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

5. कलेश कुमार धिवर पिता गंगाराम धिवर उम्र 28 वर्ष निवासी सोनारपारा वार्ड नम्बर 04 रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

6. नागेश्वर ठाकूर पिता बीनू सिंह ठाकूर उम्र 25 वर्ष निवासी आदर्श नगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

7. करन सिंह ठाकूर पिता बीनू सिंह ठाकूर उम्र 33 वर्ष निवासी आदर्श नगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

8. परमेश्वर जायसवाल पिता सुकराम जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी हिर्री माईंस वार्ड नं. 16 थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts