Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधमौत का तांडव: NH-30 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की...

मौत का तांडव: NH-30 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, JCB से निकाले गए शव..!

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन लोगों की जान ले ली। चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतेसरा गांव के पास नेशनल हाइवे-30 पर दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। टक्कर के बाद ट्रकों में सवार तीन लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव ट्रकों में फंसे होने के कारण उन्हें बाहर निकालना आसान नहीं था। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

हादसे के चलते नेशनल हाइवे-30 पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि इसी इलाके में हाल ही में 19 जनवरी की रात भी एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts