Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधनदी में तैरती हुई मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी...

नदी में तैरती हुई मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में अरपा छठघाट पूल के नीचे नदी में तैरती एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आस पास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना तोरवा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने लाश की हालत देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक, तोरवा थाना क्षेत्र में अरपा छठघाट पूल के नीचे आज सुबह लगभग 11 बजे स्थानीय रहवासियों ने नदी तैरती लाश देखी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. लाश मिलने कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को पानी से बाहर निकाला. पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कई जगह चोंट और खरोच के निशान मिले है. जिससे पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है.

तोरवा पुलिस के मुताबिक मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मृतक के संबंध मे जानकारी एकत्र करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts