Tuesday, June 17, 2025
Homeछत्तीसगढ़प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे देवेंद्र यादव... कार्यकर्ताओं ने...

प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे देवेंद्र यादव… कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत…कहा- बिलासपुर से है पुराना नाता

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गुरुवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के पहली बार बिलासपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशी स्वागत किया। यहां मौजूद युवा कांग्रेस एनएसयूआई और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो ने देवेंद्र यादव को बधाई दी। मीडिया से बातचीत में यादव ने कहा बिलासपुर की जनता के लिए मैं नया चेहरा हो सकता हूं लेकिन मेरा उनसे नाता पुराना है पार्टी के कार्यक्रमों और दी गई जिम्मेदारी निभाने कई बार यहां आया हूं। जनता का आशीर्वाद और पार्टी कार्यकर्ताओं के बूते जीत हासिल कर बिलासपुर को उसका वाजिब हक दिलाना है।

विधायक व लोकसभा प्रत्याशी एसईसीआर पर निशाना साधते हुए देवेंद्र यादव ने कहा जिस बिलासपुर रेलवे जोन को पाने के लिए स्थानीय लोगों और कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष किया वही रेलवे, सुविधाओं से अपने यात्रियों को वंचित कर रहा है उन्होंने संकेत दिया कि लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार के खिलाफ रेलवे बड़ा मुद्दा होगा। लेकिन भाजपा के केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में रेलवे का बुरा हाल कर दिया है। और नहीं ही ट्रेन टाइम पर आती है। तीन से चार घंटे ट्रेने लेट से चल रही है। वहीं, यात्री ट्रेनों को बंद कर मालगाड़ियां चलाई जा रही है। बिलासपुर के लिए मैं नया हो सकता हूं, लेकिन पूरे दिल से ऊर्जा के साथ काम करूंगा। बिलासपुर हमेशा छत्तीसगढ़ की आवाज बना है।

इतना ही नहीं देवेंद्र यादव ने भ्रष्टाचार, महंगाई युवाओं से वादा खिलाफी और जनता किए वादे पूरा नहीं करने का भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की आतिश स्वागत से अभिभूत हुए देवेंद्र यादव

चेहरे पर आयी खुशी से लोकसभा चुनाव फतह से कमतर नही लगी. पार्टी कार्यकर्ताओं का य़ह उत्साह और नेताओं की एकजुटता आम चुनाव मे भी बरकरार रहना जरूरी है। देवेंद्र यादव पहले ट्रेन से बिलासपुर आने वाले थे। लिहाजा, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहले से ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। लेकिन, ट्रेन लेट होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से आना पड़ा। उनका काफिला सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया।

बृहस्पति बाजार के पास बीआर यादव के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रेलवे स्टेशन के बाद उनका काफिला शहर भ्रमण करते हुए बीआर यादव उद्यान पहुंचा, जहां उन्होंने स्व. बीआर यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशिर्वाद भी लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गुरुवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के पहली बार बिलासपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशी स्वागत किया। यहां मौजूद युवा कांग्रेस एनएसयूआई और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो ने देवेंद्र यादव को बधाई दी। मीडिया से बातचीत में यादव ने कहा बिलासपुर की जनता के लिए मैं नया चेहरा हो सकता हूं लेकिन मेरा उनसे नाता पुराना है पार्टी के कार्यक्रमों और दी गई जिम्मेदारी निभाने कई बार यहां आया हूं। जनता का आशीर्वाद और पार्टी कार्यकर्ताओं के बूते जीत हासिल कर बिलासपुर को उसका वाजिब हक दिलाना है। विधायक व लोकसभा प्रत्याशी एसईसीआर पर निशाना साधते हुए देवेंद्र यादव ने कहा जिस बिलासपुर रेलवे जोन को पाने के लिए स्थानीय लोगों और कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष किया वही रेलवे, सुविधाओं से अपने यात्रियों को वंचित कर रहा है उन्होंने संकेत दिया कि लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार के खिलाफ रेलवे बड़ा मुद्दा होगा। लेकिन भाजपा के केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में रेलवे का बुरा हाल कर दिया है। और नहीं ही ट्रेन टाइम पर आती है। तीन से चार घंटे ट्रेने लेट से चल रही है। वहीं, यात्री ट्रेनों को बंद कर मालगाड़ियां चलाई जा रही है। बिलासपुर के लिए मैं नया हो सकता हूं, लेकिन पूरे दिल से ऊर्जा के साथ काम करूंगा। बिलासपुर हमेशा छत्तीसगढ़ की आवाज बना है। इतना ही नहीं देवेंद्र यादव ने भ्रष्टाचार, महंगाई युवाओं से वादा खिलाफी और जनता किए वादे पूरा नहीं करने का भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की आतिश स्वागत से अभिभूत हुए देवेंद्र यादव चेहरे पर आयी खुशी से लोकसभा चुनाव फतह से कमतर नही लगी. पार्टी कार्यकर्ताओं का य़ह उत्साह और नेताओं की एकजुटता आम चुनाव मे भी बरकरार रहना जरूरी है। देवेंद्र यादव पहले ट्रेन से बिलासपुर आने वाले थे। लिहाजा, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहले से ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। लेकिन, ट्रेन लेट होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से आना पड़ा। उनका काफिला सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। बृहस्पति बाजार के पास बीआर यादव के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण रेलवे स्टेशन के बाद उनका काफिला शहर भ्रमण करते हुए बीआर यादव उद्यान पहुंचा, जहां उन्होंने स्व. बीआर यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशिर्वाद भी लिया।