Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधक्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर डलवाया 55 हजार रुपए का डीजल, आरोपी गिरफ्तार...

क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर डलवाया 55 हजार रुपए का डीजल, आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित एक निजी पेट्रोल पंप में पुलिस विभाग की गाड़ी बताकर उधार में डीजल भराकर 54 हजार 800 की चपत लगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया, जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर तुलसीदास मानिकपुरी ने रिपोर्ट लिखाई। नेहरू नगर निवासी राजेन्द्र सिंह उर्फ अभिराज सिंह 16 नवंबर 2024 को स्कार्पियों लेकर उनके पेट्रोल पंप आया और बताया कि उसका स्कार्पियों पुलिस विभाग में चलता है और गाड़ी में उधार निगम ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई प्लागिंग नहीं की है। सुधार किया है, जिसके बाद स्थिति कंट्रोल हो रही है। पर डीजल डालने को कहा। पुलिस विभाग में गाड़ी चलने की बात कहने पर पंप कर्मी गाड़ी में डीजल डालने लगे।

आरोपी युवक ने 16 नवंबर 2024 से 9 मार्च 2025 तक 54 हजार 800 रुपए का पंप से डीजल भरवाया। ज्यादा उधारी होने पर मैनेजर ने युवक से डीजल का पैसा मांगा तो वह घूमने लगा। दबाव बनाने पर युवक ने मैनेजर को 54 हजार 800 रुपए का चेक दिया। मैनेजर ने रकम आहरित करने चेक बैंक में जमा किया, लेकिन पर्याप्त राशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। पतासाजी की तो पता चला कि उक्त युवक का स्कार्पियों पुलिस विभाग में नहीं चलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts