Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेमतभेद भुलाए, सम्मान अपनाया: बिलासपुर की राजनीति में आया दिल छू लेने...

मतभेद भुलाए, सम्मान अपनाया: बिलासपुर की राजनीति में आया दिल छू लेने वाला दृश्य, मंत्री अग्रवाल ने टीएस सिंहदेव के छुए पैर, देखें वीडियो…

बिलासपुर। राजनीति में अक्सर तल्खी और बयानबाजी सुर्खियों में रहती है, लेकिन बिलासपुर से एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने राजनीतिक संस्कार और शिष्टाचार की मिसाल पेश की है।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के प्रति सम्मान और विनम्रता का ऐसा परिचय दिया कि चर्चा का विषय बन गया। दिलचस्प बात यह है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में अंबिकापुर की हाई-प्रोफाइल सीट पर राजेश अग्रवाल और टीएस सिंहदेव एक-दूसरे के विरोधी रहे थे। उस चुनाव में अग्रवाल ने सिंहदेव को हराकर पहली बार विधानसभा में कदम रखा और अब मंत्री बने हैं।

चुनावी प्रतिद्वंद्विता की कड़वाहट को पीछे छोड़ते हुए जब मंत्री अग्रवाल सिंहदेव से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने हाथ जोड़कर पैर छुए और उनका सम्मानपूर्वक अभिवादन किया। इसी तरह बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी सार्वजनिक रूप से टीएस सिंहदेव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिससे उनके राजनीतिक संस्कार और विनम्रता की झलक मिली।

बताया गया कि मंत्री अग्रवाल और सिंहदेव छत्तीसगढ़ भवन में अगल बगल के कमरे में ठहरे हुए थे। मंत्री को जब पता चला कि सिंहदेव कांग्रेस नेताओं के साथ पास के कमरे में हैं, तो शिष्टाचार के चलते मिलने पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछा और मुलाकात के बाद अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए। यह मुलाकात राजनीतिक शिष्टाचार और पारंपरिक सम्मान की एक यादगार मिसाल बन गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts