Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरे4 मई को आयोजित नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा संभागायुक्त और...

4 मई को आयोजित नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा संभागायुक्त और आईजी ने की…

बिलासपुर। नीट की परीक्षा इस बार रविवार 4 मई को बिलासपुर सहित पूरे देश में आयोजित की गई है। चिकित्सा कॉलेजों में प्रवेश इसी परीक्षा के मेरिट के आधार पर तय होती है। संभागायुक्त सुनील जैन और आईजी संजीव शुक्ला ने मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर इसके लिए की जा रही तैयारी की समीक्षा की। केंद्र सरकार की एजेंसी एनटीए द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने एन टी ए की गाइडलाइन और एस ओ पी की जानकारी देकर इनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित नोडल अधिकारी और सभी केंद्राध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts