Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधदोस्ती का जाम: शराब ने ली दो दोस्तों की जान... अंग्रेजी, महुआ...

दोस्ती का जाम: शराब ने ली दो दोस्तों की जान… अंग्रेजी, महुआ मिलाकर मारा था पेक… 3 दोस्तों ने मिलकर बनाया था प्लान…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के बुडगहन में बीती रात शराब पीने से दो दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने अंग्रेजी शराब और महुआ शराब मिलाकर पी थी, जिससे जहरीली शराब के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान शिवा बंजारे (19) और रूपेश सांडे (27) के रूप में हुई है। ये दोनों सुखसागर सतनामी (28) के साथ मिलकर शराब पीने का कार्यक्रम बनाते हैं। तीनों ने पहले एक स्थानीय ठेके से गोवा शराब खरीदी और फिर महुआ शराब भी ली।

शाम में शराब पी चुके थे तीनों , शराब पीने से तबीयत बिगड़ी

सुखसागर ने बताया कि तीनों ने पहले शाम को भी शराब पी थी। फिर रात में नगर पुल के पास फिर पीने के लिए जुटे। इस बीच सुखसागर का फोन आया , जिसके बाद वह बात करने के कुछ दूर चला गया। जब वह वापस आया, तो उसने देखा कि उसके दोस्त बंजारे और सांडे को तबीयत बिगड़ी रही थी। जिसके बाद सुखसागर ने दोनों को घर छोड़ दिया। अचानक रात में दोनों की हालत और भी बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार के लोग ने आनन फानन में उन्हें सीएचसी अस्पताल बलौदा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कारण

पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर टीम अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना स्थल की जांच के लिए FSL को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts