Monday, March 9, 2026
HomeअपराधDOUBEL मर्डर: चार युवकों ने मिलकर 2 को मारा चाकू, गर्लफ्रेंड के...

DOUBEL मर्डर: चार युवकों ने मिलकर 2 को मारा चाकू, गर्लफ्रेंड के साथ ऐसी हरकत करने पर उतारा मौत के घाट..!!

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में रंगपंचमी की रात खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। गर्लफ्रेंड को रंग लगाने के शक में हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि चार युवकों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव में शनिवार रात रंगपंचमी के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सालगुड़ गांव निवासी रोहित बघेल और उमेश बघेल भी शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक को शक हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड को रंग लगाया गया है। इसी बात को लेकर आरोपी अपने तीन साथियों के साथ दोनों युवकों से उलझ पड़ा और देखते ही देखते विवाद बढ़कर हिंसक हो गया।

चाकू से ताबड़तोड़ हमला

विवाद बढ़ने पर चारों आरोपियों ने रोहित और उमेश को घेर लिया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

हत्या पर लगती है यह धारा

भारत में हत्या के मामलों में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया जाता है। इन धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी को मृत्युदंड या आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts