Sunday, April 5, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में साइबर ठगी का डबल अटैक: इलाज और कस्टमर केयर के...

बिलासपुर में साइबर ठगी का डबल अटैक: इलाज और कस्टमर केयर के नाम पर 1.22 लाख पार…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर लोगों को निशाना बनाते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 1.22 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने अलग-अलग तरीकों से भरोसा जीतकर बैंक खातों से रकम पार कर दी।

पहले मामले में, South Eastern Coalfields Limited (SECL) के रिटायर्ड माइनिंग मैनेजर केएल कुर्रे को ठग ने अपना शिकार बनाया। आरोपी ने खुद को परिचित डॉक्टर “मोहन” बताकर फोन किया और इलाज के लिए मदद मांगने की बात कही। इसके बाद उसने एक फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन मैसेज भेजकर भरोसा दिलाया कि पैसे उनके खाते में आ चुके हैं। बिना बैलेंस चेक किए कुर्रे ने तीन किस्तों में 94 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब आरोपी ने और रकम मांगी तो शक हुआ और जांच में ठगी का खुलासा हुआ।

दूसरा मामला शहर के जूना बिलासपुर इलाके का है, जहां एमएस ताम्रकार ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए। उन्होंने एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से कपड़ा मंगाया था, लेकिन साइज छोटा होने पर रिटर्न के लिए Google Search पर कस्टमर केयर नंबर खोजा। ठगों ने पहले से फर्जी नंबर अपलोड कर रखा था। कॉल के बाद व्हाट्सएप पर भेजे गए फॉर्म में जानकारी भरते ही उनके खाते से 28 हजार रुपए निकल गए। दोनों पीड़ितों ने अपने बैंक खाते ब्लॉक कराकर राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 ऐसे बचें साइबर ठगी से

  • किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें
  • पैसे ट्रांसफर से पहले हमेशा बैलेंस और स्रोत की जांच करें
  • गूगल से मिले कस्टमर केयर नंबर की ऑफिशियल वेबसाइट से पुष्टि करें
  • OTP, बैंक डिटेल या फॉर्म में जानकारी बिना जांच शेयर न करें
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts