Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधचरित्र शंका ने ली खौफनाक मोड़... पति ने डंडे से पीटकर पत्नी...

चरित्र शंका ने ली खौफनाक मोड़… पति ने डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला… फिर साइकिल में लाश को बांध में फेंका…

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को बांध में फेंका, आरोपी गिरफ्तार/

विवाद के बाद हुई हत्या/ 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना इलाके के धौराभांठा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 30 नवंबर को पति उमाशंकर और पत्नी ईश्वरी कुमारी के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में हत्या में बदल गया। उमाशंकर ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

शव को ठिकाने लगाने की कोशिश

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने शव को साइकिल से बांधकर देर रात नकटी बांध ले जाकर उसमें पत्थर बांधकर पानी में फेंक दिया, ताकि शव पानी में तैरता न दिखाई दे। इसके बाद उसने ससुरालवालों और आसपास के लोगों को यह बताकर गुमराह किया कि उसकी पत्नी कहीं चली गई है।

गुमशुदगी की रिपोर्ट और पुलिस जांच

आरोपी उमाशंकर ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पाली थाने में दर्ज कराई और पत्नी के गायब होने की बात सास से भी कही। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और महिला की खोज शुरू की।

आरोपी
                                     आरोपी

आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने उमाशंकर से पूछताछ की, और उसके संदिग्ध जवाबों के बाद उसे कड़ी पूछताछ के दौरान पत्नी की हत्या करने की बात कबूल करवाई। इसके बाद पुलिस ने SDRF की मदद से बांध से शव बरामद किया।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

ASP यूबीएस चौहान ने बताया कि आरोपी पति ने चरित्र शंका के कारण पत्नी की हत्या की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts