Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधनशा और हथियारों का काला कारोबार: 3 नग पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस...

नशा और हथियारों का काला कारोबार: 3 नग पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर शिबू खान गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और नशीली दवाओं की तस्करी करते एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शहबाज हुसैन उर्फ शीबू (40 वर्ष), राजीव गांधी चौक निवासी है, जो पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

बता दें कि, पुलिस को बीते दिनों मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक सफेद रंग की वाहन से अवैध सामग्री का परिवहन हो रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में 30 नग Rx कोडिन युक्त ONEREX कफ सिरप 3 नग पिस्टल, 26 नग जिंदा कारतूस और 7 नग खाली खोखे बरामद किए है। इसके साथ ही पुलिस ने परिवहन में उपयोग की जा रही।एक सफेद रंग की टाटा स्टॉर्म वाहन (सीजी-10 AE-7361) भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि शहबाज पूर्व में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और सुपारी किलिंग जैसे अपराधों में भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ 2014 से लेकर अब तक कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें सिविल लाइन, कोनी, सकरी, जीआरपी बिलासपुर और कोतवाली जांजगीर थानों में 7 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

वहीं पुलिस आरोपी से उसके नेटवर्क और नशीली दवाओं के स्रोत की जानकारी जुटा रही है। साथ ही उसके सहयोगियों की गैंग हिस्ट्रीशीट भी तैयार की जा रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है, कि वह ये हथियार कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करने वाला था।

इस कार्रवाई में सिविल लाइन थाना स्टाफ विशेष रूप से उपनिरीक्षक विष्णु यादव, आरक्षक अतुल सिंह और रितेश मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts