Friday, March 27, 2026
Homeअपराधफल की आड़ में नशे का कारोबार! 6 आरोपी गिरफ्तार, 1.12 करोड़...

फल की आड़ में नशे का कारोबार! 6 आरोपी गिरफ्तार, 1.12 करोड़ का गांजा जब्त…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने तरबूज की आड़ में छिपाकर ले जाए जा रहे 225 किलो गांजा को जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1.12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप पिकअप वाहन में भरकर छत्तीसगढ़ लाई जा रही है। सूचना के आधार पर सिंघोडा पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया। जैसे ही पिकअप वाहन नाका के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने वाहन में तरबूज होने की बात कही, लेकिन जब पुलिस ने तलाशी ली तो तरबूज के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गई 9 बोरियां बरामद हुईं। बोरियों को खोलने पर उसमें 213 पैकेट गांजा मिला, जिसका कुल वजन 225 किलो निकला। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तस्करों ने सुरक्षा के लिए एक और गाड़ी को पिकअप के पीछे लगाया था, जिसमें चार आरोपी सवार थे, जबकि पिकअप में दो लोग मौजूद थे।

गिरफ्तार आरोपियों में दो मध्यप्रदेश और चार उत्तरप्रदेश के निवासी हैं, जिनकी उम्र 23 से 48 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन समेत गांजा जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts