Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेबैलट पेपर से होंगे चुनाव, 7 जनवरी के बाद लागू हो सकती...

बैलट पेपर से होंगे चुनाव, 7 जनवरी के बाद लागू हो सकती है आचार संहिता…

बैलट पेपर से होंगे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, 7 जनवरी के बाद लग सकती है आचार संहिता/

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ईवीएम की तैयारियों में समय लगने के कारण यह फैसला लिया गया है। 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है।

मीडिया से बातचीत में मंत्री साव ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग मिलकर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। आरक्षण प्रक्रिया चल रही है और महापौर के लिए आरक्षण की तिथि 7 जनवरी तय की गई है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, चुनाव आयोग को सूचित किया जाएगा।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि मतदाता सूची में सुधार के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत हर तीन महीने में सूची को अपडेट किया जाएगा ताकि छूटे हुए नाम जोड़े जा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है और बोर्ड परीक्षाओं से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

इसके अलावा, मंत्री ने बताया कि नियमों और कानूनों में परिवर्तन कर चुनाव प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है। नई व्यवस्था के तहत चुनाव जल्द और पारदर्शी तरीके से संपन्न होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts