Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधचुनावी रंजिश या पुरानी दुश्मनी? तखतपुर में रेडीमेड व्यापारी की हत्या? घर...

चुनावी रंजिश या पुरानी दुश्मनी? तखतपुर में रेडीमेड व्यापारी की हत्या? घर के बाहर मिला शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या के पीछे कौन..?

बिलासपुर। छत्तीसगड़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलतरा में रेडीमेड कपड़ा दुकान संचालक रसिक गुप्ता उर्फ हितकिशोर (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। वे हाल ही में वार्ड क्रमांक 13 से पंच पद का चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें तीन वोटों से हार मिली थी। पुलिस प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

पत्नी ने देखा शव, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक की पत्नी सुबह झाड़ू लगाने बाहर निकली और घर के पास रसिक गुप्ता का शव पड़ा मिला। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अर्चना झा और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, सभी पहलुओं पर जांच जारी

पुलिस इस मामले में सभी संभावित पहलुओं को खंगाल रही है, जिसमें चुनावी विवाद और पुरानी रंजिश दोनों शामिल हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

परिजनों से पूछताछ, जल्द होगा खुलासा

मृतक के परिवार और जान-पहचान वालों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts