Friday, March 27, 2026
Homeअन्य खबरेखाली बसों में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक! देखें वीडियो...

खाली बसों में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक! देखें वीडियो…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड परिसर की पार्किंग में खड़ी कई बसों में अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में आसपास खड़ी अन्य बसें भी इसकी चपेट में आ गईं।

घटना की सूचना मिलते ही बस संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में कम से कम 5 बसें आ गईं, जबकि कुछ सूत्रों का कहना है कि आधा दर्जन से अधिक बसें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई हैं। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त सभी बसें खाली थीं, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से बस संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

आगजनी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts