Monday, June 16, 2025
Homeअपराधपुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़: दोनों ओर से रुक रुककर हो...

पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़: दोनों ओर से रुक रुककर हो रही फायरिंग… बीजापुर में सड़क हादसे में एएसआई की मौत…

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर पर अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह 8 बजे से दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, बीजापुर में सड़क हादसे में एक ASI की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। सभी जवान सुरक्षित है। जवानों के लौटने के बाद विस्तार से पूरी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।

बाइक से सर्चिंग के दौरान जवान हादसे का हुआ शिकार

इधर, बीजापुर जिले में डीआरजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू (39) और बस्तर फाइटर का आरक्षक उदय कुमार पटवा बुधवार की रात बाइक से सर्चिंग पर गए थे। इस दौरान मिरतुर क्षेत्र के ग्राम बेचापाल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई।

अस्पताल में इलाज के दौरान एएसआई की मौत

सहायक उपनिरीक्षक चमरू तैलम की दंतेवाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर जिला हॉस्पिटल दंतेवाड़ा में है। पार्थिव शरीर को बीजापुर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया जाएगा। जबकि, घायल आरक्षक उदय कुमार की स्थिति सामान्य है। उसका जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर पर अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह 8 बजे से दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, बीजापुर में सड़क हादसे में एक ASI की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। सभी जवान सुरक्षित है। जवानों के लौटने के बाद विस्तार से पूरी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल सर्च अभियान जारी है। बाइक से सर्चिंग के दौरान जवान हादसे का हुआ शिकार इधर, बीजापुर जिले में डीआरजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू (39) और बस्तर फाइटर का आरक्षक उदय कुमार पटवा बुधवार की रात बाइक से सर्चिंग पर गए थे। इस दौरान मिरतुर क्षेत्र के ग्राम बेचापाल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई। अस्पताल में इलाज के दौरान एएसआई की मौत सहायक उपनिरीक्षक चमरू तैलम की दंतेवाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर जिला हॉस्पिटल दंतेवाड़ा में है। पार्थिव शरीर को बीजापुर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया जाएगा। जबकि, घायल आरक्षक उदय कुमार की स्थिति सामान्य है। उसका जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इलाज चल रहा है।