Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधशादी के तीन साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, पति ने दूसरी...

शादी के तीन साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, पति ने दूसरी शादी की धमकी दी, तो पत्नी ने दी पति को मौत की सजा, पत्नी फरार…

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पत्नी ने पति की हत्या की/

पति द्वारा बच्चा नहीं होने पर दूसरी शादी की धमकी के बाद हुई घटना/

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। घटना मैनपाट के एक घर में हुई, जहां 28 वर्षीय बलिराम मांझी और उसकी पत्नी 26 वर्षीय नईहारो के बीच विवाद हुआ।

पति की दूसरी शादी की धमकी पर हुआ विवाद

शादी के तीन साल बाद भी बच्चा न होने के कारण पति ने पत्नी को ताने दिए और दूसरी शादी करने की बात कही। इसके बाद दोनों में शराब पीने के बाद विवाद और बढ़ गया। गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पति पर हमला कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। बुधवार सुबह रिश्तेदार ने बलिराम का शव खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की।

तलाश में जुटी पुलिस 

सरगुजा के एएसपी अमोलक सिंह के अनुसार, हत्या के बाद पत्नी फरार हो गई है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts