Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधखैरघट में आबकारी विभाग की दबिश, बगीचे से आमों की जगह निकली...

खैरघट में आबकारी विभाग की दबिश, बगीचे से आमों की जगह निकली शराब खेप! आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम खैरघट में स्थित एक आम बगीचे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। आरोपी हीरालाल धृतलहरे ने दूसरे राज्य से लाई गई शराब को वहां छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता मैडम के निर्देश पर ग्राम खैरघट में आरोपी हीरालाल धृतलहरे के आम बगीचा पहुंची। इस दौरान पंप हाउस में छिपाकर रखा गया शराब पाया गया। जांच में मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की 104 पेटी कुल 936.0 बल्क लीटर जब्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2), 34(1) (च) 59 (क), 36 का मामला दर्ज किया है. आरोपी हीरालाल धृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts