Wednesday, February 18, 2026
HomeअपराधExclusive: बिलासपुर में कोयला कारोबारियों पर GST का छापा, विनोद जैन, प्रशांत...

Exclusive: बिलासपुर में कोयला कारोबारियों पर GST का छापा, विनोद जैन, प्रशांत जैन और प्रवीण झा के ठिकानों पर दी दबिश…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में कोल कारोबारियों के ठिकानों पर GST विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी है। जीएसटी की टीमों ने शहर और आसपास के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी।

सबसे पहले कार्रवाई विनोद जैन के व्यापार विहार स्थित महावीर कोलवाशरी के कॉर्पोरेट ऑफिस से शुरू हुई। टीम को यहां कई महत्वपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड, स्टॉक एंट्री से जुड़े दस्तावेज और टैक्स संबंधी पेपर्स मिले हैं, जिनकी जांच अब उच्च स्तर पर की जाएगी।

इसके बाद टीम ने उनके भाई प्रशांत जैन के आवास और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर दबिश डाली। घानापारा स्थित पारस पावर और व्यापार विहार के कॉर्पोरेट कार्यालय में भी रिकॉर्ड की छानबीन चल रही है।

जीएसटी की इस कार्रवाई का दूसरा बड़ा फोकस प्रवीण झा और उनकी कोलवाशरी यूनिटें बनीं। टीम ने रायगढ़ और घुटकू स्थित फिल कंपनी की वाशरियों में डिजिटल व भौतिक दस्तावेजों की जांच शुरू की। वहीं व्यापार विहार, श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित उनके ऑफिस पर टीम पहुंची, लेकिन वह बंद मिला। इसके बाद हंसा विहार स्थित फिल कंपनी के दूसरे कार्यालय में दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, विभाग को अब तक मिले रिकॉर्ड्स में कई ऐसे वित्तीय दस्तावेज शामिल हैं जिनका सत्यापन जरूरी माना गया है। कार्रवाई देर रात तक जारी रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts