Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेआग के शोले में फंसी फैक्ट्री, धधकते लपटों से इलाके में मची...

आग के शोले में फंसी फैक्ट्री, धधकते लपटों से इलाके में मची अफरा-तफरी, कई किलोमीटर दूर नजर आ रहा धुएं का गुबार, 2 मजदूर झुलसे…

धरसीवां में संजय केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूर घायल/

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के धरसीवां स्थित तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि फैक्ट्री पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है, और लोग सहम गए हैं।

प्लांट में ब्लास्ट, भारी नुकसान

जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक टैंकर में ब्लास्ट होने से हुई। यह ब्लास्ट सुबह तकरीबन आठ बजे हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। अभी भी प्लांट में भारी ब्लास्ट हो रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासी दहशत में हैं।

घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में दो मजदूरों के झुलसने की खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण फैक्ट्री के अंदर और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान होने की आशंका है। घटना की जांच के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts