Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधशहर में बेख़ौफ़ नशेड़ी: नशे में चूर बदमाशों ने नाबालिग को बनाया...

शहर में बेख़ौफ़ नशेड़ी: नशे में चूर बदमाशों ने नाबालिग को बनाया शिकार, धारदार कटर से किया जानलेवा हमला, नाबालिग अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लड़ रहा ज़िंदगी की जंग, परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में नशे का कारोबार फैलता ही जा रहा है। जिसे चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में आए दिन मारपीट लूट जैसी घटनाएं सामने आ रही है। हालात इतना बिगड़े चुके है कि, पुलिस से बेखौफ होकर बदमाश सरेआम राह चलते लोगों से लूटने लगे हैं।

ताजा मामला खुर्शीपार थाना क्षेत्र का है। जहां कबीर कुटी के सामने केनाल रोड पर नशे के धुत में तीन बदमाशों ने एक नाबालिग पर लूट की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल नाबालिग जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है। जो कि खरौद गांव से भिलाई अपने बुआ के घर घूमने आया था। युवक घर के पास कबीर कुटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रसाद ले गया था। वहीं कार्यक्रम के बाद नाबालिग घर की ओर लौट रहा था। तभी केनाल रोड पर तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल को लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने शेखर के ऊपर धारदार कटर से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

जिसके बाद उन्हें तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन युवक की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है, और उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, खुर्शीपार थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार और लिप्त युवकों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। इससे आम जनता को खासकर बच्चे, किशोर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है।

इस घटना के बाद एक बार फिर खुर्शीपार पुलिस की सक्रियता और इलाके में कानून व्यवस्था पर कड़ी निगाहें उठने लगी है। स्थानीय लोगों की मांग है , ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस कार्रवाई की जाए और इलाके में नशे के अड्डे पर छापेमारी की जाए। और उन्हें स्थाई रूप से बंद किया जाए। वहीं पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की कार्यवाही शुरू कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts