Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधसड़क पर बेखौफ रफ्तार का कहर, हाईवा ने ली मासूम छात्र की...

सड़क पर बेखौफ रफ्तार का कहर, हाईवा ने ली मासूम छात्र की जान, दूसरा लड़ रहा अस्पताल में जिंदगी की जंग…

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात नेहरू चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, तमनार निवासी अविनाश पटेल अपने मित्र चैतन्य कर्ष के साथ बाइक से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि अविनाश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चैतन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। डायल 112 के जवान धीरेंद्र तोमर ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा बहुत तेज गति में था, जिससे चालक नियंत्रण नहीं रख सका और यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता

बिलासपुर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को और कड़ाई से लागू किया जाए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts