Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधसाइड देने को लेकर ई-रिक्शा चालिका और एक्टिवा सवार में मारपीट, VIDEO...

साइड देने को लेकर ई-रिक्शा चालिका और एक्टिवा सवार में मारपीट, VIDEO वायरल, बुधवारी मुख्य मार्ग पर हुई घटना…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में बुधवारी मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा चालिका और एक्टिवा सवार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ई-रिक्शा चालिका ने युवक पर लगाया बदसलूकी का आरोप

ई-रिक्शा चालिका सोनिया के अनुसार, वह सवारी छोड़कर घर लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे एक्टिवा सवार युवक ने उसके साथ बदसलूकी की और गाली-गलौज के बाद मारपीट करने लगा। उसने मदद के लिए आसपास के लोगों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सहायता के लिए नहीं आया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना के बाद सोनिया ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

ई-रिक्शा चालकों में आक्रोश

इस घटना से ई-रिक्शा चालकों में गहरा आक्रोश है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला युवक मानिकपुर क्षेत्र का निवासी है और अपने पिता के साथ आटा चक्की में काम करता है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts