Tuesday, June 17, 2025
Homeअन्य खबरेप्लास्टिक फैक्ट्री में आग का कहर, लपटों ने मचाई हलचल, फैक्ट्री जलकर...

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग का कहर, लपटों ने मचाई हलचल, फैक्ट्री जलकर खाक…

बिलासपुर: प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, जनहानि टली/

बिलासपुर। शुक्रवार देर रात बिलासपुर के मसानगंज मोहल्ले में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 2:30 बजे हुई, जब फैक्ट्री के गार्ड ने आग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, आग प्लास्टिक के कचरे में लगी थी, जो तेजी से फैल गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर: प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, जनहानि टली/ बिलासपुर। शुक्रवार देर रात बिलासपुर के मसानगंज मोहल्ले में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 2:30 बजे हुई, जब फैक्ट्री के गार्ड ने आग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। https://youtube.com/shorts/71PQDLOYFYQ?si=FTgK1TSLkvnddC4l फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, आग प्लास्टिक के कचरे में लगी थी, जो तेजी से फैल गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।