Sunday, March 29, 2026
Homeअन्य खबरेVIDEO: बिलासपुर में आग का तांडव: कबाड़ की दुकान धू-धू कर जली,...

VIDEO: बिलासपुर में आग का तांडव: कबाड़ की दुकान धू-धू कर जली, इलाके में मचा हड़कंप, दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धि विहार कॉलोनी, खमतराई के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान से उठती लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। कबाड़ में रखे प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। स्थानीय लोगों ने एहतियातन अपने घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लीं।

सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने के दौरान आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने भी मोर्चा संभाले रखा और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगी हो सकती है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कबाड़ की दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव और दहशत का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts