
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नया रायपुर से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक विदेशी युवक और युवती को सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करते हुए देखा गया है। घटना के सामने आने के बाद इलाके के रहवासियों में भारी नाराजगी है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग उठाई है। यह मामला राखी थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।

पार्किंग में कैद हुई आपत्तिजनक हरकत
जानकारी के अनुसार, घटना नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित एक रिहायशी परिसर की है। यहां की पार्किंग में युवक और युवती खुलेआम आपत्तिजनक व्यवहार करते नजर आए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।
विरोध पर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती अफ्रीकी मूल के हैं। 21 फरवरी की रात वे परिसर की पार्किंग में पहुंचे और एक-दूसरे के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। वीडियो में दोनों को बाहों में लिपटकर किस करते हुए देखा जा सकता है। जब स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई। घटना के बाद रहवासियों ने इलाके में निगरानी बढ़ाने और पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले को लेकर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की प्रामाणिकता, घटना स्थल और इसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान की जा रही है। यदि जांच में कानून व्यवस्था भंग करने या सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक कृत्य की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
