Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेचिंगराजपारा के गंधर्व समाज भवन में पूर्व सीबीआई मैजिस्टेड प्रभाकर ग्वाल ने...

चिंगराजपारा के गंधर्व समाज भवन में पूर्व सीबीआई मैजिस्टेड प्रभाकर ग्वाल ने किया ध्वजारोहण… समाज के पदाधिकारी भी रहे उपस्थित…

बिलासपुर। आजादी का 78वां पर्व जिले में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह सरकंडा चिंगराजपारा स्कूल चौक के पास गंधर्व समाज भवन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीबीआई मैजिस्टेड प्रभाकर ग्वाल जी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गंधर्व समाज की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या बाई सागर, बीजेपी नेता गंधर्व समाज के सचिव राजकुमार गंधर्व जी ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंच संचालक द्वारा सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के स्वागत से हुई। स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “आज हम सभी यहाँ एकत्रित होकर उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर रहे हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई।”

इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व सीबीआई मैजिस्टेड प्रभाकर ग्वाल जी ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसमें सभी ने खड़े होकर तिरंगे का सम्मान किया।तिरंगे के फहराने के बाद, उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।

ध्वजारोहण के बाद अतिथियों का परिचय कराया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सीबीआई मैजिस्टेड प्रभाकर ग्वाल जी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा, “आज का दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।”

विशिष्ट अतिथि गंधर्व समाज का अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या बाई सागर ने अपने भाषण में समाज की सेवा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए। उन्होनें शुभकामनाएं देते हुए देश की उन्नति के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। जिसमें सभी अतिथियों और उपस्थित रामकुमार गंधर्व, राम शरण गंगे, कृष्ण कुमार चौहान पंकज गंधर्व और विजय सागर जनों का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts