Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेजिला प्रभारी सुबोध हरितवाल के तू कहने पर भड़के पूर्व महापौर, कांग्रेस...

जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल के तू कहने पर भड़के पूर्व महापौर, कांग्रेस भवन में हुआ जमकर बवाल…

बिलासपुर। बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के दौरान जिले के प्रभारी सुबोध हरितवाल और पूर्व महापौर राजेश पांडे के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

दरअसल, बैठक में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर अन्य नेताओं को बोलने का अवसर दिया गया। इससे नाराज पूर्व महापौर राजेश पांडे ने जिले के प्रभारी सुबोध हरितवाल से इसकी शिकायत की। इस पर सुबोध हरितवाल ने भड़कते हुए कहा, “तू हमें नियम और कानून सिखाएगा?” जिससे पूर्व महापौर और सुबोध हरितवाल के बीच तीखी बहस हो गई, जो बैठक स्थल पर मौजूद कांग्रेसियों के बीच तीव्र रूप ले गई।

 

इस पूरे विवाद का वीडियो कांग्रेसी नेताओं ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया, जिससे घटना की तीव्रता स्पष्ट होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts