Sunday, February 15, 2026
Homeअपराधऑनलाइन मैट्रिमोनी से अपराध तक: Shadi.com के जरिए दोस्ती, फिर महिला आरक्षक...

ऑनलाइन मैट्रिमोनी से अपराध तक: Shadi.com के जरिए दोस्ती, फिर महिला आरक्षक से रेप और तस्वीरों के सहारे 4 लाख की ब्लैकमेलिंग, आखिरकार पुलिस तक कैसे पहुंचा मामला!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मैट्रिमोनी वेबसाइट के जरिए ठगी और गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। पुरानीबस्ती थाना पुलिस ने एक महिला आरक्षक की शिकायत पर दिल्ली निवासी युवक के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने शादी डॉट कॉम (Shadi.com) के माध्यम से संपर्क कर पहले भरोसा जीता, फिर अंतरंग तस्वीरों के सहारे ब्लैकमेल कर करीब 4 लाख रुपये वसूल लिए।

शादी का झांसा, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल
पीड़िता महिला आरक्षक विधवा हैं और उन्होंने जीवनसाथी की तलाश में मैट्रिमोनी साइट पर प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान आरोपी ने उनसे संपर्क किया। लंबी बातचीत के बाद आरोपी रायपुर आया और शादी का भरोसा दिलाकर नजदीकियां बढ़ाईं। इस दौरान उसने महिला की निजी तस्वीरें हासिल कर लीं। शादी की बात टालने पर आरोपी ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग शुरू कर दी।

तीन-चार महीने में 4 लाख की वसूली
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पिछले कुछ महीनों में महिला से करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला आरक्षक ने पुरानीबस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है और दिल्ली में दबिश की तैयारी की जा रही है।

टिकरापारा में भी ब्लैकमेलिंग का मामला
इधर, टिकरापारा थाना क्षेत्र में भी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी का मामला दर्ज हुआ है। एक युवती की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह केस पहले धमतरी जिले के मगरलोड थाने में दर्ज हुआ था, जिसे शून्य में दर्ज कर रायपुर ट्रांसफर किया गया। टिकरापारा पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ते अपराध, सतर्कता जरूरी
इन घटनाओं ने ऑनलाइन डेटिंग और मैट्रिमोनी साइट्स पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन पहचान पर जल्द भरोसा न करें, निजी तस्वीरें और जानकारी साझा करने से बचें, और किसी भी तरह की पैसों की मांग होने पर तुरंत सतर्क होकर साइबर सेल या स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts