Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेचाय ठेले से महापौर पद तक, जीवर्धन चौहान से मिले वित्त मंत्री...

चाय ठेले से महापौर पद तक, जीवर्धन चौहान से मिले वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के चाय ठेले पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे। वहां उन्होंने न सिर्फ चौहान से मुलाकात की बल्कि खुद चाय भी बनाई और लोगों के साथ उसका आनंद लिया।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने लिखा, “यह लोकतंत्र की असली ताकत है, जहां एक साधारण चाय वाला भी महापौर पद का उम्मीदवार बन सकता है।”

जीवर्धन चौहान की इस यात्रा को जनता के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है, जहां संघर्ष और मेहनत से राजनीतिक सफलता की नई कहानी लिखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts