Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधसकरी गांव में जुआ की रात बनी तबाही... दो परिवारों पर...

सकरी गांव में जुआ की रात बनी तबाही… दो परिवारों पर हमला… घर को आग के हवाले… देखें वीडियो

रायपुर। दिवाली की रात राजधानी रायपुर के सकरी गांव में दो गुटों के बीच जुआ खेलने को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, विधानसभा थाना क्षेत्र के आउटर इलाके में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान उनका आपस में विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इस झगड़े में घायल हुए लोग किसी तरह से मोहल्ले में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल हुए।

बदमाशों ने घर में लगाई आग, बड़ा हादसा टला 

मारपीट के बाद एक गुट के बदमाशों ने दूसरे गुट के परिवार पर हमला कर दिया। परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन जब वे बाहर नहीं आए, तो बदमाशों ने घर में आग लगा दी। आग से घर का एक कमरा जलकर राख हो गया, पर परिवार के सदस्य धुएं से पहले ही बाहर निकल आए, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

बच्चों और बुजुर्गों समेत 10 लोग थे घर में मौजूद

घटना के वक्त घर में 10 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की, जिससे संपत्ति को काफी नुकसान हुआ।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद विधानसभा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts