Gambling raid : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिपत पुलिस के सहयोग से जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1,13,000 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है। (Gambling raid)
यह कार्रवाई ग्राम सेमरताल स्थित अंकुश गुप्ता के कृषि प्लॉट पर की गई, जहां खुले में जुए का खेल संचालित हो रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया, जिन्होंने तत्काल रेड की अनुमति दी।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और सभी जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh corruption news : पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 5000 की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा…
जप्त सामग्री :
▪️ कुल ₹1,13,000 नगद
▪️ 52 पत्ती ताश
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
रामभजन साहू, लाला राम साहू, दुर्गेश मानिकपुरी, डोमन राजपूत, भागवत साहू, बसंत राजपूत, रामेश्वर वर्मा, विनय शर्मा, मनोज सिंह, गणेश वर्मा, प्रतीक यादव, उत्तम देवांगन, लक्ष्मण साहू, नीरज सोनी, अंकुश गुप्ता, विजेन्द्र मिश्रा और अनिवेश रजक। इनमें अधिकांश आरोपी सरकंडा, कोनी और कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुए जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।