Friday, June 20, 2025
Homeअपराधसरकारी आवास बना भ्रष्टाचार का अड्डा: PWD के कार्यपालन अभियंता 2...

सरकारी आवास बना भ्रष्टाचार का अड्डा: PWD के कार्यपालन अभियंता 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टेंभूरने को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह उनके सरकारी आवास साकेत कॉलोनी में की गई।

यह भी पढ़ें :- Children poisoned : खेलते-खेलते मौत के मुहाने पर पहुंचे मासूम, झाड़ी से खाया जहरीला फल! अस्पताल में भर्ती…

जानकारी के अनुसार, अभियंता टेंभूरने ने एक ठेकेदार से ठेका कार्य दिलाने के बदले 2 लाख रुपये की मांग की थी। ठेकेदार ने इस अवैध मांग की शिकायत ACB से की। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और पूर्व निर्धारित योजना के तहत अभियंता के आवास पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टेंभूरने को रिश्वत की रकम स्वीकार करते ही ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें :- Korba suicide case : देखिए मौत का LIVE वीडियो: दिव्यांग युवक ने वाहन के सामने कूदकर दी जान,

इस दौरान टीम ने मौके से कई दस्तावेज और सबूत भी जब्त किए हैं। अभियंता से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अजय कुमार टेंभूरने विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और कई वर्षों से इसी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे थे।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh liquor scam : सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से की मुलाकात, भूपेश बोले – सरकार कर रही निजी दुश्मनी..!

सूत्रों के मुताबिक, यह ACB की अब तक की सबसे बड़ी और अहम कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। इस कार्रवाई ने सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

ACB की टीम द्वारा कार्रवाई पूर्ण होने के बाद प्रेस को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। फिलहाल अधिकारी से पूछताछ और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले ने सरकारी महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टेंभूरने को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह उनके सरकारी आवास साकेत कॉलोनी में की गई। यह भी पढ़ें :- Children poisoned : खेलते-खेलते मौत के मुहाने पर पहुंचे मासूम, झाड़ी से खाया जहरीला फल! अस्पताल में भर्ती… जानकारी के अनुसार, अभियंता टेंभूरने ने एक ठेकेदार से ठेका कार्य दिलाने के बदले 2 लाख रुपये की मांग की थी। ठेकेदार ने इस अवैध मांग की शिकायत ACB से की। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और पूर्व निर्धारित योजना के तहत अभियंता के आवास पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टेंभूरने को रिश्वत की रकम स्वीकार करते ही ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें :- Korba suicide case : देखिए मौत का LIVE वीडियो: दिव्यांग युवक ने वाहन के सामने कूदकर दी जान, इस दौरान टीम ने मौके से कई दस्तावेज और सबूत भी जब्त किए हैं। अभियंता से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अजय कुमार टेंभूरने विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और कई वर्षों से इसी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे थे। यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh liquor scam : सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से की मुलाकात, भूपेश बोले – सरकार कर रही निजी दुश्मनी..! सूत्रों के मुताबिक, यह ACB की अब तक की सबसे बड़ी और अहम कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। इस कार्रवाई ने सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को एक बार फिर उजागर कर दिया है। ACB की टीम द्वारा कार्रवाई पूर्ण होने के बाद प्रेस को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। फिलहाल अधिकारी से पूछताछ और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले ने सरकारी महकमे में हड़कंप मचा दिया है।