Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधतलवार के साथ कैमरे में कैद हुआ आदतन बदमाश, पुलिस ने तुरंत...

तलवार के साथ कैमरे में कैद हुआ आदतन बदमाश, पुलिस ने तुरंत की गिरफ्तारी, जनता ने जताया पुलिस का आभार…

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में एक आदतन अपराधी को तलवार छिपाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। वीडियो में वह युवक तलवार की धार को तेज करते हुए उसे वहीं पर वापस रखता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय निवासियों ने तुरंत सरकंडा पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक, दुर्गेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया।

दुर्गेश सूर्यवंशी एक आदतन अपराधी है और इलाके में नशे के कारोबार में लिप्त है। उसके खिलाफ सरकंडा थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। हालांकि, जेल से रिहा होने के बाद भी वह अपराध की दुनिया से बाहर नहीं आ पाया और फिर से अवैध गतिविधियों में शामिल हो गया।

क्षेत्रीय लोग उसकी हरकतों से दहशत में हैं और सरकंडा थाना पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए उन्होंने इस अपराधी के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह के अपराधी समाज में डर और अशांति का कारण न बनें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts