Saturday, March 28, 2026
Homeअन्य खबरेस्वास्थ्य मंत्री जायसवाल पहुंचे शराब दुकान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने X...

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल पहुंचे शराब दुकान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने X पर तंज कसते हुए कहा: शिकायतें दवाओं में कमीशन की, लेकिन मंत्री शराब दुकान का निरीक्षण कर रहे, सुशासन तिहार चकाचक…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे के दौरान एक शराब की दुकान पर अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। मंत्री ने वहां मौजूद शराब की विभिन्न किस्मों और स्टॉक का जायजा लिया, साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण को लेकर पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी घोषणा पत्र में नशाबंदी का कोई जिक्र नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गंगाजल लेकर जरूर कहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नकली शराब और अवैध शराब बेची है।

 

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बॉर्डर के दुकान में यह देखने गए थे कि सभी वैरायटी और ब्रांड की शराब उपलब्ध है या नहीं। यह देखने गया था। सरकार का काम शराब दुकान चलाना भी है। वहीं उन्होंने सुशासन तिहार में सरकार को हर जिले में मिली लाखों शिकायतों पर दीपक बैज के बयान पर पलटवार किया। सुशासन की सरकार हर वर्ग के लिए मील के पत्थर की तरह काम करते जा रही है। मुद्दा विहीन कांग्रेस रटा रटाया बयान रिपीट कर रही है।

वहीं, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निरीक्षण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शिकायतें दवा की हैं, दवा में कमीशन की हैं पर स्वास्थ्य मंत्री दारू दुकान का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सुशासन तिहार चकाचक चल रहा है।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट किया कि उनके घोषणापत्र में शराबबंदी का वादा नहीं किया गया था, हालांकि वे धीरे-धीरे शराबबंदी की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इस निरीक्षण को सतत निगरानी प्रक्रिया का हिस्सा बताया। इस मौके पर जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी भी उनके साथ मौजूद थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts