Tuesday, April 7, 2026
Homeअपराधनाइट क्लब में हाई-प्रोफाइल पार्टी, मुंबई से आए कलाकारों और इन्फ्लुएंसर्स ने...

नाइट क्लब में हाई-प्रोफाइल पार्टी, मुंबई से आए कलाकारों और इन्फ्लुएंसर्स ने युवतियों को खुद पिलाई शराब, VIDEO वायरल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत छेरीखेड़ी स्थित पियानो प्रोजेक्ट क्लब में हुई एक पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुंबई से आए इन्फ्लुएंसर और कुछ कलाकार पार्टी के दौरान युवतियों को शराब परोसते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को आयोजित इस पार्टी में डीजे की तेज धुनों पर लोग झूमते दिखे। वायरल वीडियो में “सारा जमाना हसीनों का दीवाना” गीत बजता सुनाई दे रहा है, वहीं कुछ लोग नशे की हालत में पार्टी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला इन्फ्लुएंसर भी मौजूद लोगों को अपने हाथों से शराब परोस रही थीं।

एक अन्य वीडियो में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके का जायजा लेते दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि नाइट क्लब के लिए तय समय सीमा के बाद भी पार्टी जारी रही, जिससे नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पुलिस अब वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts