Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधराजधानी में फिर हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार की टक्कर से...

राजधानी में फिर हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला फिर सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनोज पंसारी (43), निवासी बुढ़ापारा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts