Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में होली पर उपद्रवियों का तांडव: चाकूबाजी, हंसिया से हमला और...

बिलासपुर में होली पर उपद्रवियों का तांडव: चाकूबाजी, हंसिया से हमला और पुलिस पर पथराव! FIR दर्ज कराने के लिए घंटों थाने में बैठे रहे वर्दीधारी! एसपी की सख्ती के बाद आरोपी हुए गिरफ्तार..!

बिलासपुर। होली के दौरान बिलासपुर में असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। तोरवा थाना क्षेत्र में बॉम्बे आवास के पास बदमाशों ने प्रधान आरक्षक पर पथराव किया, वहीं, सिटी कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोलिंग पुलिस टीम पर हमला हुआ। लेकिन, पीड़ित पुलिसकर्मियों को ही अपनी FIR दर्ज कराने के लिए घंटों थाने में बैठना पड़ा। मामला तब दर्ज हुआ जब एसपी रजनेश सिंह ने सख्ती दिखाई।

बदमाशों की हिम्मत: पुलिस पर हमला कर किए घायल

बिलासपुर एसपी की टीम पर हुड़दंगियों ने हमला कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बावजूद, स्थानीय थानों में FIR दर्ज कराने में देरी हुई? जिससे पुलिस महकमे में आक्रोश है।

थाना प्रभारी और अफसरों की बेरुखी से पुलिसकर्मियों में रोष?

पुलिस सूत्रों की मानो तो घटना के बाद थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया? खुद पुलिसकर्मियों को थाने में फरियादी की तरह बैठना पड़ा, जिससे उनका मनोबल गिरता दिखा!

चाकूबाजी और हंसिया से हमला, कई घायल

तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनकापा-खमरिया में होली खेलते समय दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, पचपेड़ी थाना क्षेत्र में गाली देने से मना करने पर एक युवक पर हंसिया से हमला कर दिया गया। दोनों मामलों में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और केस दर्ज किया गया।

एसपी की सख्ती के बाद कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार 

पुलिसकर्मियों पर हमले और अन्य हिंसक घटनाओं के बाद एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। अधिकारियों की लापरवाही और FIR दर्ज कराने में देरी को लेकर पुलिस विभाग में चर्चाएं तेज हैं?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts