Saturday, March 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़बर्फ फैक्ट्री में भीषण हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मालिक की मौत,...

बर्फ फैक्ट्री में भीषण हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मालिक की मौत, कर्मचारी गंभीर…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सुभाष बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से फैक्ट्री संचालक संजय सहगल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैस ट्रांसफर के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब संजय सहगल फैक्ट्री में एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर कर रहे थे। उसी दौरान सिलेंडर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि संजय का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

बर्फ फैक्ट्री संचालक
        बर्फ फैक्ट्री संचालक

धमाके से मची अफरा-तफरी, तीन ग्राहक थे मौके पर

हादसे के समय फैक्ट्री में तीन ग्राहक भी बर्फ लेने पहुंचे थे। संजय का एक कर्मचारी बर्फ दे रहा था, तभी विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग और परिजन घरों से बाहर निकल आए। संजय को खून से लथपथ हालत में पड़ा देख तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा मानकों की पड़ताल जारी

कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रारंभिक तौर पर गैस लीकेज या अत्यधिक प्रेशर को वजह माना जा रहा है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि कहीं लापरवाही तो हादसे की वजह नहीं बनी। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कर्मचारियों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

परिवार में मातम, इलाके में शोक

इस हादसे के बाद सहगल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फैक्ट्रियों में सुरक्षा के सख्त उपाय लागू करने की मांग की है,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts