Sunday, March 29, 2026
HomeअपराधUpdate: दुर्ग में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई,...

Update: दुर्ग में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, भाजपा नेत्री की बेटी गंभीर, हवा में उछली कार, पांच बार पलटी…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भाजपा महिला मोर्चा भिलाई की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक (22) की तेज रफ्तार स्कोडा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार हवा में उछलकर पांच बार पलटी। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कार की खिड़की से बाहर निकलकर करीब 15 फीट हवा में उछलता हुआ नजर आ रहा है।  

तेज रफ्तार और शराब बनी हादसे की वजह  

जानकारी के मुताबिक, ऋचा कौशिक अपने तीन दोस्तों के साथ होली मनाने के बाद अंजोरा की ओर जा रही थी। लौटते समय दोपहर करीब 3 बजे अंजोरा ढाबे के पास कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार के पास शराब की बोतलें भी बरामद हुईं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी में सवार लोगों ने शराब का सेवन किया था।

ऋचा कौशिक वेंटिलेटर पर, ब्रेन ने किया काम करना बंद 

दुर्घटना के बाद ऋचा कौशिक को गंभीर हालत में रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। इलाज के दौरान ऋचा का ब्रेन काम करना बंद कर दिया और वह कोमा में चली गई।

तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल

हादसे में ऋचा के साथ कार में सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में क्राइम एएसआई गुप्तेश्वर यादव का बेटा मयंक यादव (कोहका), आयुष यादव (औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड) और हर्ष यादव (कोहका, भिलाई) शामिल हैं। इन सभी को दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

भाजपा नेताओं ने जताया दुख, परिजनों से मिले 

इस भीषण सड़क हादसे के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित कई नेता स्वीटी कौशिक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर ऋचा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही का दर्दनाक उदाहरण है, जिसने चार युवाओं की जिंदगी खतरे में डाल दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts