Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेटोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, रॉन्ग साइड खड़े ट्रेलर से...

टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, रॉन्ग साइड खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर की गई जान….

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मुढीपार टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रायगढ़ से नागपुर जा रहा ट्रक (CG 04 ML 9332) रॉन्ग साइड पर खड़े ट्रेलर (CG 15 AC 2168) से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक जनक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

क्रेन की मदद से निकाला गया शव

हादसे के बाद चालक का शव बाहर निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मृतक चालक
                               मृतक चालक

ब्रेक फेल होने से खड़ा था ट्रेलर

बिल्हा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि ट्रेलर का ब्रेक फेल होने के कारण वह गलत दिशा में खड़ा था। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts