होटल हेवेंस पार्क में अवैध गतिविधियों का खुलासा: जुआ खेलते 10 गिरफ्तार, 2 लाख रुपये जब्त/
बार का लाइसेंस निलंबित होने के बाद भी जारी अवैध काम/
बिलासपुर। बिलासपुर के चर्चित होटल हेवेंस पार्क में अवैध गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बार का लाइसेंस निलंबित होने के कुछ घंटों बाद ही होटल में जुआ खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से दो लाख रुपये नगद और ताशपत्ती बरामद की।
हरियाणा की शराब मिलने पर बार का लाइसेंस हुआ था निलंबित
7 दिसंबर को आबकारी विभाग की टीम ने होटल के बार में छापा मारकर हरियाणा की शराब बरामद की थी। इसके बाद कलेक्टर ने 15 दिनों के लिए बार का लाइसेंस निलंबित कर दिया। शनिवार सुबह आबकारी विभाग ने बार को सील कर दिया था।
मुखबिर की सूचना पर होटल में छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार
शनिवार रात तारबाहर थाना और सिविल लाइन पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारकर जुआ खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 2 लाख रुपये नगद जब्त किए गए।
होटल संचालक भी हिरासत में, गहन जांच जारी
पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। होटल में लगातार हो रही अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस गहन जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
01 रसीद बक्स पिता के बक्स उम्र 54 साल साकिन ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
02 शाहिल मौर्य पिता स्व राजेंद्र मौर्य उम्र 29 साल साकिन मौर्या बाडी शनिचरी थाना सकरंडा
03 ऋषभ शर्मा पिता पी सी शर्मा उम्र 35 साल साकिन रामाग्रीन सिटी सरकंडा बिलासपुर
04 सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 साल साकिन कपिल नगर सरकंडा बिलासपुर
05 मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी उम्र 29 साल धान मंडी तोरवा बिलासपुर
06 विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 साल साकिन डोमेनोज के सामने सकरंडा
07 शरद यादव पिता बी एल यादव उम्र 41 साल साकिन चांटापारा थाना सिविल लाईन् बिलासपुर
08 अभिनव तिवारी पिता स्व कृष्ण कुमार तिवारी 40 वर्ष निवासी नेहरूनगर
09 आकाश जीवनानी पिता श्री गोविंद जीवनाणी उम्र 36 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का ऑनर
10 मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद 26 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर