Wednesday, February 11, 2026
HomeअपराधVIDEO: रायपुर स्टेशन पर इंसानियत शर्मसार... बिस्किट चोरी की मिली खौफ़नाक...

VIDEO: रायपुर स्टेशन पर इंसानियत शर्मसार… बिस्किट चोरी की मिली खौफ़नाक सज़ा… दुकानदारों ने बांध कर घसीटा… महिला सुरक्षाकर्मी बनी रही तमाशबीन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रेलवे स्टेशन में अमानवीयता वीडियो सामने आया है। जहां एक भूखा युवक स्टॉल से एक बिस्किट चोरी करने के आरोप में एक युवक को कैंटीन के कर्मचारियों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसके पैरों को कपड़े से बांधकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मामला प्लेटफॉर्म नंबर एक का है।

मारपीट के दौरान वीडियो बनाने वाला शख्स पूछ रहा है कि कहां से हो आप लोग, तो युवक को घसीटने वाला शख्स कह रहा है कि ये चोर है भैया, दुकान से चोरी करता है, प्लेटफॉर्म नंबर पांच से। प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री और RPF जवान मौजूद थे लेकिन युवक को घसीटने वाले शख्स को किसी ने नहीं रोका।

प्लेटफॉर्म 5 से प्लेटफॉर्म 1 तक घसीटते रहे कर्मचारी

कर्मचारियों का इतने पर भी मन नहीं भरा तो उन्होंने युवक के पैरों को कपड़े से बांध दिया। फिर उसे डंडे से मारते-पीटते रहे। वे युवक को घसीटते हुए प्लेटफॉर्म 5 से प्लेटफॉर्म 1 तक लेकर आए। तभी वहां मौजूद किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी युवक को जीआरपी थाना लेकर जा रहे थे। घसीटने के दौरान युवक का सिर लगातार प्लेटफॉर्म पर रगड़ खाता रहा।

पैरों पर बंधे कपड़े से घसीटते ले गया शख्स

वीडियो में दिख रहा है कि युवक के एक हाथ में डंडा है, दूसरे हाथ से पैरों पर बंधे कपड़े से घसीटते हुए ले जा रहा है। उसके साथ दो और लोग हैं, जो साथ में चल रहे हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन GRP के प्रभारी एल. एस राजपूत ने बताया कि घटना रात 3 से साढ़े बजे के आसपास की है। स्टेशन में घूमने वाले एक युवक को भूख लगी तो उसने प्लेटफॉर्म की कैंटीन से एक पैकेट बिस्किट चुराने की कोशिश की। तभी कैंटीन के कर्मचारियों ने उसे देख लिया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए युवक की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया है।

महिला जवानों के सामने कपड़े से बांधकर घसीट रहे कैंटीन कर्मचारी

वीडियो में दिख रहा है कि इस घटना के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर RPF की 2 महिला जवान खड़ी हुई हैं। वे इन महिला जवानों के सामने ही युवक को कपड़े से बांधकर घसीट रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने युवकों को रोका भी नहीं।

महिला RPF कर्मचारियों पर होगी एक्शन- प्रभारी एस दत्ता

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद RPF प्रभारी एस दत्ता ने कहा कि जिन महिला कर्मियों के सामने यह घटना हुई है। उन पर भी एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा कैंटीन के युवकों पर जीआरपी की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts