Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधइंसानियत हुई शर्मसार: महिला से गैंगरेप, जेल में बंद पति के दोस्तों...

इंसानियत हुई शर्मसार: महिला से गैंगरेप, जेल में बंद पति के दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार, भाभी की मदद से आरोपी पहुंचे घर, फिर बारी-बारी से किया दुष्कर्म…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला से उसके ही पति के दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात में पीड़िता की भाभी की भी भूमिका सामने आई है, जिसने आरोपियों से महिला की पहचान कराई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

भाभी ने मिलाया संपर्क, दोस्तों ने बनाया शिकार

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति फिलहाल जेल में है। इसी बीच पति के एक परिचित ने महिला से संपर्क साधने की कोशिश की। उसने पीड़िता की भाभी से नजदीकी बढ़ाई और फिर उसी के जरिए पीड़िता का नंबर हासिल किया। इसके बाद रविवार को आरोपी अपने एक साथी के साथ महिला के घर पहुंचा और दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

थाने पहुंचकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह हिम्मत जुटाकर भिलाई थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों — रामाराव और नकुल — सहित पीड़िता की भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच तेज

भिलाई पुलिस ने मामले में IPC की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
महिला के बयान के आधार पर मेडिकल और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच भी शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts