Saturday, March 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: 7 ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: 7 ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले, कुछ लेट चलेंगी, पढ़ें पूरी खबर…

बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल अंतर्गत काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य का असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा।

रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि 26 जनवरी से 14 फरवरी के बीच अलग-अलग तिथियों में 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इससे रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और राजनांदगांव के यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

रेलवे के अनुसार, यह कार्य रेलवे बोर्ड के निर्देश पर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। हालांकि, इस दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

 रद्द की गई ट्रेनें

  • 22647 कोरबा–कोच्चुवेली एक्सप्रेस: 28, 31 जनवरी; 4, 7, 11, 14 फरवरी (6 फेरे)
  • 22648 कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस: 26, 29 जनवरी; 2, 5, 9, 12 फरवरी (6 फेरे)
  • 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस: 26 जनवरी; 2, 9 फरवरी (3 फेरे)
  • 07006 रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस: 29 जनवरी; 5, 12 फरवरी (3 फेरे)
  • 03253 पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 26, 28 जनवरी; 2, 4, 9, 11 फरवरी (6 फेरे)
  • 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस: 28 जनवरी; 4, 11 फरवरी (3 फेरे)
  • 07256 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस: 30 जनवरी; 6, 13 फरवरी (3 फेरे)

 परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन

12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस
यह ट्रेन 27 जनवरी तथा 3, 10 और 13 फरवरी को काचीगुडा–निज़ामाबाद–मुदखेड़–पिंपलखुटी–नागपुर–दुर्ग–बिलासपुर मार्ग से संचालित होगी।

 देरी से चलने वाली ट्रेन

  • 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
    11 फरवरी को यह ट्रेन 1 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts